मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2024 7:32 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में सुचारू मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी, सात मतगणना केंद्रों पर कल सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से होगी। दिल्ली में सात मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में भारत नगर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी, पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल परिसर, नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में गोल मार्केट, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में शाहबाद दौलतपुर, पश्चिमी दिल्ली द्वारका सेक्टर-3 और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सिरी फोर्ट में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए पिछले महीने की 25 तारीख को मतदान हुआ था, जिसमें 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला