जनवरी 7, 2025 6:24 अपराह्न

printer

दिल्ली में शीत लहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी

राजधानी दिल्ली में शीत लहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। इसका असर यातायात और रेल परिचालन पर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 16 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दस दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।