मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 14, 2024 5:48 अपराह्न

printer

दिल्ली में विशेष सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 20 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की हैं

 

दिल्ली में विशेष सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 20 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की हैं। विशेष सेल ने दवाई बनाने वाले समूह के दो प्रमुख सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। सेल ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए दो मुख्य सदस्य नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट के हैं। दोनों तस्कर दिल्ली-एनसीआर से देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। सेल ने कहा कि उसने गिरफ्तारी के दौरान लगभग 6 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त किया है। जांच से पता चला है कि वे अवैध दस्तावेजों का प्रयोग कर भारत में रह रहे हैं। विशेष सेल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों पर उनके अवैध प्रवास को ध्यान में रखते हुए विदेशी अधिनियम के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा हैं।