जनवरी 21, 2025 6:20 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चलाया जा रहा है शहर में विशेष अभियान

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दिल्‍ली नगर निगम शहर में विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत आज पांच हजार से अधिक होर्डिंग, 26 हजार से ज्‍यादा पोस्‍टर बैनर और 19 हजार से अधिक राजनीतिक दलों के झंडे हटाये गये। इस अभियान के तहत निगम ने राजधानी के विभिन्‍न इलाकों में लगे लगभग एक हजार साइनज बोर्ड भी हटाए हैं।