फ़रवरी 4, 2025 8:13 अपराह्न

printer

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के अवसर पर मेट्रो रेल कल अपनी मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू करेगा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के अवसर पर दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम कल अपनी मेट्रो सेवा सुबह चार बजे से शुरू करेगा। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया हैं।

निगम ने कहा कि सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेने चलेंगी और सुबह छह बजे के बाद पूरे दिन नियमित समय सारणी के अनुसार मेट्रो उपलब्‍ध होगी।

निगम ने चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर 5 और 6 फरवरी के दिन अंतिम मेट्रो सेवा के समय को भी बढ़ाया है।