फ़रवरी 19, 2026 7:35 अपराह्न

printer

दिल्ली में विकास कार्यों के शुभारंभ में शामिल हुए मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह

दिल्ली के सहकारिता विभाग मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह आज आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे रविंदर इंद्राज सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत शौचालयों के नवीनीकरण, सीसी रोड कार्य, नालियों के निर्माण और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस दौरान सहकारिता विभाग मंत्री ने एक अटल कैंटीन का भी शुभारंभ किया।