नवम्बर 13, 2025 8:24 अपराह्न

printer

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति बेहद खराब, एक्यूआई 407 दर्ज किया गया

 
 
राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 
 वहीं राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 407 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।
 
 
मौसम विभाग के अुनसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला