नवम्बर 17, 2024 7:46 अपराह्न

printer

दिल्ली में वायु की खराब गुणवत्ता के कारण आज शहर में दिनभर कोहरे की परत छाई रही

दिल्ली में वायु की खराब गुणवत्ता के कारण आज शहर में दिनभर कोहरे की परत छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।