अगस्त 16, 2025 9:39 अपराह्न

printer

दिल्ली में मध्यम वर्षा होने की मौसम विभाग ने जताई संभावना

राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज दिन भर हल्‍कि से मध्‍यम वर्षा हुई और बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव सात डिग्री अधिक 34 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव पांच डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।                                                                            मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।