मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2024 6:15 अपराह्न

printer

दिल्ली में भाजपा 5 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव मनाएगी

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी कल से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव मनायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष सांस्कृतिक पर्व उत्सव के जरिए कार्यकर्ता लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत कार्यक्रम की भी चर्चा घर घर की जाएगी। उन्होंने 23 अप्रैल तक मनाए जाने वाले उत्सवों के बारे में भी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि कल, 5 अप्रैल को निषादराज जयंती मनाई जाएगी, जिसके मुख्य कार्यक्रम ओ.बी.सी. मोर्चा आयोजित करेगा। वहीं 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, उसी दिन हर बूथ स्तर पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र लगा कर माल्यार्पण होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला