मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 7:15 अपराह्न

printer

दिल्ली में बाढ़ से राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को किया गया तैनात

राजधानी में लगातार तेज वर्षा के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न हो गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल-एनडीआरएफ को तैनात किया गया।

 

मीडिया के साथ बातचीत में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मन प्यारे ने बताया कि इस कार्य से अब तक कुल 171 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत बचाव के बारे में बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।

 

वहीं, दिल्‍ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि बाढ़ से राहत के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं और सरकार पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि कई वर्षों बाद इतना पानी आया है जो लोहे के पुल तक पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री  और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार इसकी समीक्षा कर रही हैं।