दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय त्यागी ने बताया है कि राजधानी में पिछले वर्षों की तुलना में बच्चों के लापता होने के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी, विशेषकर बच्चों के लापता होने को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। श्री त्यागी ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष जनवरी महीने में पिछले वर्षों में इस दौरान इस तरह की घटनाओं में कमी दर्ज की गयी है।
उन्होंने बताया कि लापता मामलों की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने के साथ-साथ ऑनलाइन और 112 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।