नवम्बर 18, 2024 6:40 अपराह्न

printer

दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 बीएस-थ्री और बीएस-फोर बसों का दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रवेश बंद हो गया है। दिल्ली रूट की बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गढ़वाल और कुमाऊं से रोजाना 400 से ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं।

 

दिल्ली में बीएस-फोर की बसें बंद होने से उत्तराखंड रोडवेज को रोजाना औसतन 30 लाख रुपये का तक नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि उत्तराखंड की 269 बसें दिल्ली जा सकती हैं। इनमें 180 सीएनजी, 12 बीएस-6 वॉल्वो, 77 नई बीएस-6 साधारण बसें हैं।

 

53 नई बसें भी आने वाली हैं। इन बसों का संचालन एक सप्ताह में शुरू किया जाएगा। ग्रामीण डिपो के एसएसआई, ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। बीएस-6 और सीएनजी बसों को दिल्ली के लिए लगाया गया है।