राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी द्वारा आज एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण से निपटने के लिए डीएमआरसी, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न निर्माण स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रदूषण विरोधी ड्राइव चलाया गया।
इस सफाई अभियान के माध्यम से राजधानी के विभिन्न निर्माण स्थलों पर धूल के स्तर को कम करने व आसपास की सड़क से धूल हटाने और साथ ही फुटपाथों, सड़क से कूड़ा हटाने आदि के लिए डीएमआरसी द्वारा कई विशेष गतिविधियाँ की जा रही हैं।