दिल्ली में आज पुनर्निर्मित नेहरू प्लेस डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डाकघर अब बैंकिंग और बचत सुविधाओं सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड को लिंक कर दिया गया है और पासपोर्ट सेवाएं भी डाकघरों में शुरू कर दी गई हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इन सभी सेवाओं के एकीकृत होने के बाद, प्रत्येक डाकघर अब जनसेवा केंद्र बन गया है, जिन्हें जन सेवा केंद्र नाम दिया गया है।
News On AIR | मई 7, 2026 6:10 अपराह्न
दिल्ली में पुनर्निर्मित नेहरू प्लेस डाकघर भवन का उद्घाटन