दिल्ली में पहली बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तरह भव्य दीपोत्सव मनाया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर इस उत्सव का उद्घाटन किया। इस उत्सव में दिल्ली के हज़ारों नागरिकों के साथ-साथ दिल्ली कैबिनेट के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह दीपोत्सव केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि एक नई जागृति का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक नई कहानी लिख रही है, जहाँ आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दीपोत्सव में एक शानदार ड्रोन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और रामायण-थीम पर आधारित प्रकाश प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उत्सव में हजारों ड्रोन द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करके रामायण की दिव्य गाथा का पुनरुत्पादन किया गया।
Site Admin | अक्टूबर 19, 2025 6:12 अपराह्न
दिल्ली में पहली बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तरह भव्य दीपोत्सव मनाया गया