जनवरी 14, 2025 8:29 अपराह्न

printer

दिल्ली में दोपहर भर खिली रही धूप, लोगों को मिली ठंड से थोड़ी राहत

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश के आसार जताए हैं।

 

वहीं, कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।