फ़रवरी 8, 2026 8:15 अपराह्न

printer

दिल्ली में दिनभर हल्‍की धूप के साथ मौसम रहा सामन्‍य

राजधानी में आज दिनभर हल्‍की धूप के साथ मौसम सामन्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग के अनुसार कल सुबह बादल छाये रहने और हल्‍की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।