अक्टूबर 19, 2025 8:57 अपराह्न

printer

दिल्ली में दर्ज किया गया 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान

 

दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं, न्यूनतम तापमान 20 दशमलव छ‍ह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाए रहने और दिन में मौसम साफ रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।