दिसम्बर 12, 2025 7:24 अपराह्न

printer

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 करने की घोषणा की: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज घोषणा की है कि राजधानी में जिले अब 11 से बढाकर 13 कर दिए जायेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि पंद्रह दिनों के भीतर राजपत्र अधिसूचना जारी किया जायेगा और इस महीने तक आदेश लागू होगा। उन्होंने बताया कि नए जिलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोगों को बेहतर शासन व्यवस्था देने और सुविधाएं आसानी से पहुंचाने के लिए किया गया है जिससे प्रशासन तथा नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला