इस बीच, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए जल संकट के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में पानी के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रही है।
Site Admin | जून 17, 2024 12:46 अपराह्न | AAP | BJP | Delhi Water Crisis
दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
दिल्ली में जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के लोकसभा सांसदों और कई भाजपा नेताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली मटके दिखाकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की चोरी और कालाबाजारी रोकने में विफल रही है।