दिल्ली जल बोर्ड ने आज बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में कल और शनिवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार कल सेक्टर-डी-2 वसंत कुंज, छतरपुर, मध्य मार्ग, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, देशबंधु अपार्टमेंट, नेहरू प्लेस और हरकेश नगर क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं, शनिवार को किशनगढ़ गांव, जोनापुर, अमृत पुरी गढ़ी, संजय कॉलोनी और ओखला फेस-2 के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पहले से पानी जमा कर लें। पानी के टैंकर टेलीफ़ोन नंबर 1916 पर उपलब्ध रहेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 8:27 अपराह्न
दिल्ली में जलाशय सफाई के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी