मई 21, 2024 2:10 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में चुनाव प्रचार चरम पर, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं सभी दलों के नेता

दिल्‍ली की सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राष्‍ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चांदनी चौक और पालम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी आज दिल्ली में रैली करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली में रोड-शो करेंगे। दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र यादव और अन्‍य पार्टी नेता भी राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला