दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह-2025 का मुख्य केंद्र आज शिल्प दीदी पर रहा। राजधानी में चल रहे इस हस्तशिल्प सप्ताह का उद्देश्य महिला उद्यमियों को बढ़ावा देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजूबत और सशक्त करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज में शिल्प दीदियों द्वारा तारकाशी, चंबा रुमाल, ताड़ के पत्तों पर नक्काशी, पट्टाचित्र, सुजानी और सिक्की शिल्पकला जैसे हस्तशिल्प प्रदर्शित किये गये। इस प्रकार का आयोजन लोगों को सदियों पुरानी तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
मणिपुर से आई एक प्रदर्शिका मींमीसा ने सरकार की इस पहल की सरहाना करते हुए कहा कि इस इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
वहीं, पारंपरिक रूप से सिक्की कला पर काम करने वाली बिहार के मधुबनी से आई एक प्रदर्शिका ने इस आयोजन को हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने का माध्यम बताया।