अप्रैल 30, 2024 7:45 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

दिल्ली में चढ़ा पारा, तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस

 

    राजधानी में आज तेज धूप रहने से लोगों को काफी गर्मी महसूस हुई। आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला