मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 25, 2025 7:41 अपराह्न

printer

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए कुछ मार्गों पर यातायात प्रति‍बंधित

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए कुछ मार्गों पर यातायात प्रति‍बंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। पुलिस ने बताया कि आज शाम पांच बजे से परेड़ खत्‍म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। पुलिस के अनुसार आज रात दस बजे से परेड समाप्‍त होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड़ और कर्तव्‍य पथ पर पारगामी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार कल सुबह साढ़े दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों को कल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान मेट्रो की सभी सेवाएं उपलब्‍ध रहेंगी।