मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 24, 2025 8:33 अपराह्न

printer

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। पुलिस के अनुसार कल शाम पांच बजे से परेड़ खत्‍म होने तक विजय चौंक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। कल रात दस बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड़ पर परेड़ समाप्‍त होने तक कर्तव्‍य पथ की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड़ के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों को 26 जनवरी के दिन साढ़े नौ बजे से एक बजे तक परेड़ के मार्ग से बचने की सलाह दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला