अप्रैल 29, 2024 1:38 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के थर्ड जेंडर विंग का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के थर्ड जेंडर विंग ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में राजधानी दिल्‍ली में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्‍व आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने किया। मीडिया से श्री पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में हार से भयभीत होने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली की जनता अपने वोट के माध्‍यम से भारतीय जनता पार्टी को उपयुक्‍त जवाब देगी।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली लोकसभा सीट के उम्‍मीदवार योगेंद्र चांदोलिया ने आम आदमी पार्टी की आलोचना की। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं, लेकिन लोग उनके जेल से बाहर आने पर उनकी बात नहीं सुनेंगे। दिल्‍ली भारतीय जनता पार्टी ने श्री चांदोलिया के समर्थन में मंगोलपुरी इलाके में रोड शो निकाला। श्री चांदोलिया आज अपना नामांकन पत्र भरने जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला