जनवरी 15, 2025 8:15 अपराह्न

printer

दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला