मार्च 14, 2026 8:13 अपराह्न

printer

दिल्ली में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का जनकपुरी में आयोजन

दिल्ली में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आज जनकपुरी के एक स्कूल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के खेल मंत्री आशीष सूद ने फाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि दिल्ली खेल महाकुंभ केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि दिल्ली के खिलाड़ियों के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की एक पहल है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान आयोजित इस खेल महाकुंभ में 23 हजार से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर मिला।

श्री सूद ने सभी कोचों, स्टेडियम प्रभारियों और स्कूलों के खेल शिक्षकों से भी अपील की कि वे मिलकर ऐसा खेल वातावरण तैयार करें, जिससे दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।