मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 29, 2024 1:00 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि का आरोप लगाते हुए आप सांसदों ने किया संसद के बाहर प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी सांसदों ने दिल्‍ली में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि का आरोप लगाते हुए आज संसद के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि केन्‍द्र सरकार को राजधानी में अपराध रोकने के उपाय करने चाहिए।

 

दूसरी ओर पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारतीय खाद्य निगम न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर फसलों को नहीं खरीद रहा है। उन्‍होंने कहा कि किसान अपनी फसलों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य से भी कम पर बेचने को विवश हैं।

 

सांसद और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिन्‍दर सिंह राजा वारिंग ने आरोप लगाया कि पंजाब के किसानों के साथ अन्‍याय हो रहा है। उन्‍होंने सरकार से इस मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग की। सांसदों ने यह भी आरोप लगाया कि राज्‍य में किसानों के लिए डीएपी उर्वरक उपलब्‍ध नहीं है।