नवम्बर 26, 2024 8:48 अपराह्न

printer

दिल्ली में आज सामान्य रहा मौसम, अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्‍य रहेगा। हालांकि सवेरे के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।