दिल्ली में आज धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।