दिल्ली में आज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर सकता है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में आंशिक बादल छाये रहने, हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।