अप्रैल 10, 2025 9:06 अपराह्न

printer

दिल्ली में आज दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा

दिल्ली में आज दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, हालांकि  शाम के समय हल्‍की बारिश और आंधी के बाद दिल्‍ली वाले गर्मी से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।