दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिचमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।