फ़रवरी 6, 2025 9:07 अपराह्न

printer

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा और दिनभर तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव तीन डिग्री अधिक 23 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव दो डिग्री कम 8 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय हल्‍की धुंध और दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से हवाओं के चलने का भी अनुमान है। कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला