दिल्ली में आज दिन भर धूप खिली रही और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच दशमलव एक डिग्री अधिक 40 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव दो डिग्री अधिक 20 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा और 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।