जुलाई 1, 2024 8:51 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

 

 

 

राजधानी में आज मौसम आमतौर पर साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 28 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। 

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज वर्षा और आंधी तथा बिजली कड़कने की आशंका हैं। इसके अलावा शहर के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।