मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले सात दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की वर्षा होने के आसार है।
वहीं दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।