अप्रैल 7, 2024 8:38 अपराह्न

printer

दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम सामान्‍य रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 16 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।