दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप रही, वहीं शाम होते-होते शहर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने, हवाएं चलने और मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।