दिल्ली के परिवहन मंत्री डां. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में अगले वर्ष से नई ईवी नीति लागू होने जा रही है, जो राजधानी को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान करेगा। इस अभियान के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहन पहले से कहीं ज़्यादा सस्ते और सुलभ होंगे और पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग पर आकर्षक बोनस और अतिरिक्त छूट मिलेगी।
इसके अलावा नई नीति के तहत ईवी के लिए कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेंशन बनाए जाएंगे तथा बैटरी स्वैपिंग जैसी आधुनिक व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।