मई 11, 2026 6:13 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असहाय लोगों के लिए विशेष सेवा और रेस्‍क्‍यू अभियान को दिखाई हरी झंडी

दिल्‍ली सरकार ने आज बीमार और असहाय लोगों के लिए एक विशेष सेवा और रेस्‍क्‍यू अभियान शुरू किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष एम्‍बुलेंस और बचाव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्‍होंने कहा कि यह विशेष एम्‍बुलेंस पूरे शहर में सड़कों, फुटपातों और सार्वजनिक स्‍थलों पर रहने वाले बीमार और असहाय लोगों को सुरक्षित स्‍थान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि ऐसे लोगों को अपना घर आश्रम में लाकर उनका उपचार, देखभाल, भोजन, चिकित्‍सा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।

यह पांच दिवसीय अभियान आज से 15 मई तक राजधानी के सभी 13 जिलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत राजधानी के सड़कों, रेलवे स्‍टेशन, धार्मिक स्‍थलों पर रह रहे असहाय, बीमार, बेसहारा महिलाएं और पुरूषों का बचाव किया जा रहा है। अभियान के लिए 19 एम्बुलेंस, 10 सहयोगी वाहन, लगभग 100 सदस्यीय स्टाफ और 50 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इस अभियान में विशेष रूप से टीबी, कैंसर और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बचाव किए गए लोगों के लिए आश्रम में 500 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 100 बेड महिलाओं और 400 बेड पुरुषों के लिए हैं। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि अभियान के पहले चरण में अब तक लगभग 20 लोगों का सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। उन्‍होंने बताया कि अभियान को प्रभावी और सुचारू ढ़ंग से संचालित करने के लिए समाज कल्‍याण विभाग के समन्‍वय से 24 घंटे कार्य करने वाला विशेष वन विंडो सिस्‍टम भी विकसित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला