राजधानी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज हरिनगर विधानसभा क्षेत्र में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व इस बार स्वास्थ्य की सुविधा को घर-घर तक लाने का भी प्रतीक बना।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 11 महीनों में 319 आधुनिक और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचाने, और दिल्ली को सशक्त रूप से स्वास्थ्य राजधानी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।