दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बिहार की नवगठित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को शुभकामनाएँ दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने, विकास को नई गति प्रदान करने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Site Admin | नवम्बर 20, 2025 5:18 अपराह्न
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुई