मार्च 5, 2026 4:51 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में दो करोड रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की लम्‍बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस ब्रिज का निर्माण लगभग छह महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि इस फुट ओवर ब्रिज के बनने से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट में आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से रिंग रोड पर यातायात भी अधिक सुचारु और निर्बाध रूप से चल सकेगा। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इस ब्रिज का निर्माण लद्दाख की वास्तुकला को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

ताकि यह संरचना न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त हो बल्कि क्षेत्र की सांस्‍कृतिक पहचान और परंपरा को भी दर्शा सके। उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी समुदायों की संस्‍कृति और पराम्‍पराओं का सम्‍मान करते हुए उनके विकास और सुविधाओं के लिाए लगातार कार्य कर रही है।