मार्च 4, 2026 5:56 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के साथ होली का पर्व मनाया

राजधानी में होली के अवसर पर आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों के साथ होली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली, सनातन संस्कृति का उत्सव है, जो समाज में सद्भाव, ऊर्जा और एकजुटता की भावना को और सशक्त करता है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि ऐसे अवसर सभी को सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आशा व्क्त की कि यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।