मार्च 3, 2026 8:10 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शहरवासियो को रंगों के महापर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्रीमति गुप्ता ने कहा कि होली रंगों के  त्योहार साथ साथ साझा संस्कृति और विविधता में एकता का उत्सव है। उन्होंने कामना व्यक्त किया कि होली का पर्व हर दिल्लीवासी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से ‘पर्यावरण अनुकूल’ होली मनाने का आह्वान किया और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने का आग्रह भी किया। वही, दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग और मानसिक रूप से विशेष बच्चों के साथ होली मनाई।

मंत्री ने बताया कि वे अपने संकल्प के तहत दिवाली, रक्षाबंधन और अपना जन्मदिन भी विशेषजनों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों के लिए बेहतर देखभाल, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जानकारी दी कि दिव्यांगजनों के लिए 6 हजार रुपये मासिक अटेंडेंट अलाउंस की व्यवस्था की गई है और नए संस्थानों तथा छात्रावासों की स्थापना की जा रही है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।