फ़रवरी 9, 2026 10:09 अपराह्न

printer

दिल्‍ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 12 सौ करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधी राहत मिलेगी। इनमें से 11 सौ करोड़ रुपये सीधे तौर पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और अन्य देयताओं के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं, कर्मचारी कल्याण के साथ-साथ, परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इस पहल से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों का सम्मान और राजधानी के लोगों को आधुनिक, आसान तथा भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करना है।